चंपारण विकास संघर्ष मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष राय सुंदर देव शर्मा ने संगठन का किया विस्तार

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी अवनीश श्रीवास्तव
मोतिहारी l नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर मोतिहारी में संघर्ष का प्रतीक बना चंपारण विकास संघर्ष मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष एवं जेपी सेनानी राय सुंदर देव शर्मा ने संगठन का नया स्वरूप दिया है जिसके अंतर्गत वरिष्ठ पत्रकार संजय कौशिक को कार्यकारी अध्यक्ष, अनवर आलम अमन को कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार अशोक वर्मा को जिला प्रवक्ता का प्रभार दिया है। मोतिहारी में महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय स्थापना के माग के आदोलन को लेकर संघर्ष समिति की स्थापना की गई थी तथा लगातार आंदोलन चलाकर समिति ने केंद्र सरकार को मजबूर किया और अंततः मोतिहारी में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना हुई। श्री शर्मा के नेतृत्व में जिले मे 1974 का छात्र आंदोलन परवान पर पहूंचा और काफी तेज हुआ था जिसका प्रभाव पूरे बिहार के छात्र आंदोलन पर पड़ा था । जय प्रकाश नारायण की सभा मोतिहारी के गांधी मैदान में हुई थी। आज यह संगठन एक बार फिर सक्रिय हुआ है और इसकी दूसरी जीत भी हुई जिसके अंतर्गत महात्मा गांधी स्मारक परिसर में बने सभागार को आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र हेतु जिला प्रशासन में जो दिया था उसको रद्द करना पड़ा। इसके लिए यह समिति ने लड़ाई छेडी थी और तर्क दिया था कि महात्मा गांधी चंपारण सत्याग्रह परिसर सिर्फ गांधी विचार के प्रचार प्रसार के लिए है ना कि किसी अन्य कार्य के लिए।चूकि संग्रहालय के पदेन अध्यक्ष जिला पदाधिकारी होते हैं इसलिए उन्होंने अपने पद का इस्तेमाल करते हुए नवनिर्मित हॉल को आम्रपाली प्रशिक्षण के लिए दिया था लेकिन अब उसे रद्द कर दिया गया। चम्पारण विकास संघर्ष मोर्चा के संगठन का विस्तार करते हुए मोर्चा के अध्यक्ष राय सुन्दर देव शर्मा ने संजय कौशिक को कार्यकारी अध्यक्ष, अनवर आलम अंसारी को कोषाध्यक्ष एवं अशोक वर्मा को प्रवक्ता का प्रभार दिया है। सभी संघर्षशील व्यक्तित्वो को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद संगठन के प्रधान महासचिव अमरेन्द्र सिंह,शशिकला कुमारी, अरूण यादव,अब्दुल हमीद कैप्टन, अमिता निधि एवं विनय कुमार ने बधाई दिया है।

अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में नरकटियागंज के रौशन कुमार ने "अर्थव्यवस्था के सतत विकाश में महिला सशक्तिकरण की भूमिका: मे टॉपिक पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *