जाले , लक्ष्य हॉस्पिटल नामक एक निजी नर्सिंग होम मे छापेमारी

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 2ता.बिहार। नगर परिषद, जाले के मुख्य पार्षद पिंटू कुमार मेहता की शिकायत पर दरभंगा के सिविल सर्जन डा. अनिल कुमार द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच दल ने जाले के पुपरी रोड स्थित लक्ष्य हॉस्पिटल नामक एक निजी नर्सिंग होम पर छापेमारी की. छापेमारी की भनक मिलते ही वहां तैनात निजी नर्सिंग होम के सभी कर्मी फरार हो गए, लेकिन वहां पर तीन आशा कार्यकर्ता मौजूद मिलीं. जांच दल में शामिल डीआईओ डा. अमरेंद्र कुमार मिश्रा, एनसीजीओ सत्येंद्र कुमार मिश्रा और जाले प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. विवेकानंद झा ने स्वास्थ्य प्रबंधक एवं अन्य कर्मियों के साथ निजी नर्सिंग होम में मौजूद सभी चीजों का अवलोकन किया. निजी नर्सिंग होम में रखी गई सामग्रियों की सूची बनाई. निजी नर्सिंग होम की संचालिका को मौके पर मौजूद रहने को कहा, लेकिन अस्पताल के कोई भी कर्मी वहां नहीं आए. जांच में प्रथम दृष्टया निजी नर्सिंग होम फर्जी निकला है, चुकी वह निबंधित नहीं है. निजी नर्सिंग होम की संचालिका को दो दिनों के अंदर नर्सिंग होम से संबंधित सभी संचिकाएं एवं नर्सिंग होम के बोर्ड पर लिखे चिकित्सकों के संदर्भ में संपूर्ण जानकारी देते हुए स्पष्टीकरण देने को कहा गया है. जांच दल ने जांच से संबंधित रिपोर्ट सिविल सर्जन को समर्पित कर दिया

नवलपुर पुलिस में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *