राजा कुमार बने युवा राष्ट्रीय लोक जनता दल हरसिद्धि के प्रखंड अध्यक्ष

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 13ता.मोतिहारी पूर्वी चंपारण। युवा राष्ट्रीय लोक जनता दल के संगठनात्मक प्रखंड अध्यक्ष पद पर चुनाव प्रक्रिया को लेकर मोतीहारी मै रविवार को एक बैठक हुई। प्रखंड अध्यक्ष पद पर चयन प्रक्रिया को लेकर अध्यक्षता निर्वाचित पदाधिकारी नेता ने की। प्रखंड अध्यक्ष पद पर चयन प्रक्रिया को लेकर कार्रवाई प्रारंभ की गई। जहां राजा कुमार को हरसिद्धि प्रखंड अध्यक्ष के मनोनयन पर प्रस्तावक ने नाम की घोषणा की। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा सर्वसम्मति से राजा कुमार का मनोनयन किया गया। मनोनयन के उपरांत पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष राजा कुमार को अबीर गुलाल लगाकर एवं फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि इनके नेतृत्व में पार्टी को धारदार व मजबूती प्रदान मिलेगी। मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष ,युवा जिला अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष नीरज कुमार, जिला महासचिव, जिला सचिव, जिला मंत्री, एवं युवा संगठन के सभी पदाधिकारी युवा राष्ट्रीय लोक जनता दल के कार्यकर्ता मौजूद थे।

शिव शक्ति रुद्र महायज्ञ का उद्घाटन के मौके पर बोलीं महापौर आध्यात्मिक आचरण और नारी समाज के सम्मान से ही होगा संपूर्ण समाज का चतुर्दिक विकास

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *