दिव्य प्रेम, ज्ञान और कर्तव्य परायणता के प्रतीक प्रभु श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव सोमवार को: रोहित

मीडिया हाऊस 25ता.बेतिया: नगर के लाल बाजार में अवस्थित प्रभु श्रीकृष्ण के गोपीनाथ पंचायत मंदिर को धूमधाम से सजाया गया है। भगवान श्रीकृष्ण और माता सीता की दिव्य मूर्तियों को विधिवत साफ सफाई के बाद नया रंग रोगन चढ़ाया गया है। मंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष और स्थानीय स्थानीय नगर पार्षद रोहित कुमार सिकारिया ने बताया कि इस भव्य मंदिर का कोना कोना की सजावट को अब फाइनल टच दिया जा रहा है। हमारे सनातन धर्म में प्रभु श्रीकृष्ण को दिव्य प्रेम, ज्ञान और कर्तव्य परायणता के पर्याय माना गया है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर आधारित जन्माष्टमी का यह पर्व आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण है। यह पर्व धर्म के शाश्वत मूल्यों को उजागर करते हुए अच्छाई की बुराई पर विजय का संदेश देता है और हमें इस मार्ग पर जीवन जीने के महत्व का एहसास देता है। लाल बाजार के गोपीनाथ पंचायत मंदिर में प्रतिवर्ष की भाति इस वर्ष भी प्रभु श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की रात्रिकालीन मुख्य पूजा पारंपरिक तौर पर नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया द्वारा की जायेगी। प्रसाद वितरण की भी उत्तम व्यवस्था है।

अभाविप नरकटियागंज द्वारा आयोजित हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *