आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम/आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने विवेकानन्द प्रेक्षागृह राबर्ट्सगंज में आज आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम/आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य विभागों की ओर से स्टाल भी लगाए गए थे, जिसका मा0 विधायक सदर श्री भूपेश चौबे, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी द्वारा अवलोकन किया गया।

इस मौके पर विधायक सदर ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के 112 अति पिछडेे जिलों में सोनभद्र भी शामिल है, यहां पर छह सूचकांक के आधार पर काम करने की जरूरत है, जिसमे स्वयं सहायता समूह के द्वारा भी आत्मनिर्भरता के बढ़ावा के लिए कार्य किए जा रहे हैं, जो ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और मजबूत बना रहें हैं। देश के मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद के विकास के लिए कार्य कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। हर गरीब तबके के व्यक्ति को आवास, शौचालय समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है, इसी का परिणाम है कि सोनभद्र में चहुंओर विकास कार्य दिखाई दे रहा हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शासन के मंशानुरूप कार्य करते हुए पीड़ित व्यक्तियों की समस्याओं को दूर करना होगा।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कहा कि नीति आयोग ने विकास के लिए जिन जनपदों और ब्लाकों का चयन किया है, जिसमें सोनभद्र शामिल है, पूरे देश में सुधार के क्षेत्रों में सोनभद्र अब तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। जिले के अधिकारियों और कर्मियों की मदद से आने वाले दिनों में सोनभद्र प्रथम स्थान पर पहुंच सकें, इसके लिए कार्य किया जा रहा। जनपद में मूलभूत सुविधाओं के बिना अच्छे जीवन की कल्पना नहीं किया जा सकता है, उन्होंने कहा कि दिव्यांग छात्र और छात्राओं के लिए उनके उपयोग की सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओ को सर्वाइकल कैंसर की टिका लगाने का कार्य भी किया जा रहा है। इस मौके पर उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल वर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण,बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, उप निदेशक कृषि, परियोजना निदेशक डूडा श्री सुधांशु शेखर शर्मा, जिला मिशन प्रबंधक एम0 जी0 रवि, डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 सरिता सिंह, समूह सखी तथा अन्य समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाये-जिलाधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *