रांची-पहाड़ी मंदिर के जीर्णोद्धार की दिशा में चल रहा मेरा प्रयास सफल हुआ-संजय सेठ

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी रांची-पहाड़ी बाबा की कृपा से आज परिसर के पुनर्विकास कार्य का शिलान्यास केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ एवं विधायक सी पी सिंह जी के साथ किया। यह पुनर्विकास कार्य दो फेज में क्रमशः ₹4 करोड़ 24 लाख और ₹2 करोड़ 48 लाख की लागत से संपन्न होगा। इस अवसर पर श्री सेठ ने कहा पहाड़ी मंदिर हम लोगों के अभिभावक के तौर पर हमेशा से आशीर्वाद देने के लिए खड़े रहते हैं पहाड़ी मंदिर कैसे संरक्षित हो इसके लिए मेरा प्रयास काफी दिनों से चला आ रहा था आज इसका काम पूर्ण हुआ अभी तो इसकी शुरुआत है आगे भी पहाड़ी बाबा के लिए और भी सारे काम किए जाएंगे अभी इसमें बाउंड्री वॉल, और गार्डवाल, सिढी, भव्य मेन गेट, मंदिर परिसर में टाइल्स, लाइट, यज्ञ शाला का निर्माण होना है। इस अवसर पर मुकेश मुक्त, राहुल चौधरी ,संजीव चौधरी, फिरंगी साव, संजीव साहू ,अनिल गुप्ता, सुबेश पांडे, सुधीर सिंह, शुभम जायसवाल, अशोक मुंडा, बिनोदवर्मा, प्रदीप ठाकुर, सहित बड़ी संख्या में शिव भक्त उपस्थित थे।

ईएसएल स्टील लिमिटेड के बिजनेस पार्टनर वेसुवियस ने ईएसएल की परियोजना स्थलों में निवेश किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *