15 फीट नीचे नहर में गिरी स्कॉर्पियो, पांच लोगों की मौत

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 26ता.छपरा।सारण में बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है. मशरक के कर्ण कुदरिया गांव में एक स्कॉर्पियों अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई. इस घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक युवक किसी तरह गाड़ी से निकलने में कामयाब रहा. सभी श्राद्ध कार्यक्रम से लौट रहे थे.घटना मशरक थाना क्षेत्र के चालीस आरडी नहर के पास की है. बताया जाता है कि गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक परिवार के लोग सिवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बगही गांव में एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे. गुरुवार की देर रात सभी लोग श्राद्ध कार्यक्रम से गोपालगंज के लिए निकले, लेकिन मशरक थाना क्षेत्र के आरडी नहर के पास स्कॉर्पियो 15 फीट गहरी नहर में गिर गई.
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे








