बिहार के मुख्यमंत्री जा रहे मुंबई ,इंडिया की बैठक मे सीटो का होगा फैसला

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 28ता.पटना (बिहार)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि विपक्ष क्या बोलता है, उसका कोई मतलब नहीं है, हम मुंबई जा रहे हैं, हम वहां सभी दलों के साथ बैठकर निर्णय लेंगे। हम चाह रहे हैं कि यह जल्दी ही तय हो जाए कि कौन-कौन कहां-कहां से लड़ेगा। बीजेपी के लोग जान रहे हैं कि हम इतने लोगों को एकजुट कर रहे हैं तो उनको नुकसान होना ही है । इसलिए भाजपा के लोग अनाप-शनाप बोलते रहते हैं, भाजपा के लोग क्या बोलते हैं, हम ध्यान ही नहीं देते हैं। इस बीच नीतीश ने पटना के बेली रोड पर हड़ताली मोड़ के पास लोहिया पथ चक्र के निर्माण कार्य का जायजा लिया और भरोसा दिलाया कि यह परियोजना दुर्गा पूजा से पहले पूरी हो जाएगी।
गौरतलब है कि ‘इंडिया’ की बैठक में शामिल होने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 31 अगस्त को दोपहर बाद मुंबई पहुंचेंगे। 31 अगस्त की देर शाम मुंबई के पांच सितारा होटल ग्रैंड हयात में सभी घटक दलों के नेता जुटेंगे। इस दौरान अगले दिन 1 सितंबर को होने वाली बैठक की रूपरेखा तय होगी। 31 अगस्त की शाम तक इंडिया का आगामी लोकसभा चुनाव के लिए खाका स्पष्ट हो जाएगा। दरअसल भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एक सूत्र में बांधने की योजना के तहत पहली बैठक पटना में 23 जून को हुई थी। दूसरी बैठक बेंगलुरु में 18 और 19 जुलाई को हुई अब तीसरी बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होगी।

तेज रफ्तार बस और ऑटो के बीच भीषण टक्कर,भीषण सड़क हादसा में 4 लोगों की मौत हो गई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *