कस्टम द्वारा तस्करी का समान किया गया जप्त

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 5ता.बैरगनिया(सीतामढ़ी)। सीमा शुल्क कार्यालय के वरिष्ठ अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बैरगनिया में अपने योगदान के साथ ही तस्करी का चावल,कपड़ा और नेपाली क्लोजअप को जब्त किया है। अधीक्षक ने बताया कि दो साइकिल से आठ बोरा चावल तस्करी के लिये नेपाल ले जाया जा रहा था। साथ ही भारतीय कपड़ा भी दूसरे स्थान से नेपाल तस्करी हेतु ले जा रहे थे। इसके अतिरिक्त नेपाली क्लोज अप भी नेपाल से भारतीय सीमा में लाया जा रहा था, जिसे प्रिवेंटिव चेकिंग के दौरान तस्करों से पिलर संख्या 344, मुसाचक, व सिंदुरिया बाँध के उत्तर दिशा से अधीक्षक के नेतृत्व में कुल एकतीस हजार रु का चावल, कपड़ा , क्लोज अप , दो साइकिल को शुक्रवार के शाम और शनिवार सुबह जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि खुला बॉर्डर का लाभ उठाकर तस्कर भागने में सफल रहे।परन्तु प्रिवेंटिव चेकिंग जारी रहेगा।

छपरा में अपराधियों को पकड़ने के दौरान पुलिस की गाड़ी नहर में जा गिरी,आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *