राष्ट्रीय लोक अदालत को ले अब तक 25 हजार पक्षकारों को नोटिस जारी किए गए

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 2ता.बिहार। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को ले अब तक 25 हजार पक्षकारों को नोटिस जारी किए गए हैं. नोटिस का तामिला थाने व पीएलवी के माध्यम से कराया जा रहा है. उक्त बातें प्रेस वार्ता में अपर जिला जज सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव बृजेश मणि त्रिपाठी ने कही. कहा कि अधिक से अधिक वादों के निष्पादन को ले न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैंकों, इंश्योरेंस कंपनियों आदि के अधिकारियों के साथ बैठकें की गई हैं. कहा कि सभी थानाध्यक्षों से इस बार नोटिस का तामिला प्रतिवेदन देने को कहा गया है. बताया कि सभी अदालतों में पीएलवी को लगाया गया है. ताकि सुलहनीय वादों के सभी पक्षकारों को नोटिस जारी किया जा सके. बताया कि जिला व पुलिस प्रशासन का भी सहयोग मिल रहा है. अधिक से अधिक वादों के निपटारे को ले सभी मिलकर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरपंचों के पास लंबित वादों की सूची लेकर मामले के निपटारे का प्रयास कराया जाएगा. कहा कि पीएलवी को अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार व उसकी महत्ता बताने के निर्देश दिये गए हैं.

भाजपा को दो बार धोखा देने वाले नीतीश कुमार के लिए अब पार्टी के दरवाजे बंद,सुशील कुमार मोदी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *