गोमिया के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित गणेश महोत्सव में शामिल हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद के पुत्र

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया : सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री योगेंद्र प्रसाद के ज्येष्ठ पुत्र सह झामुमो बोकारो युवा मोर्चा के ज़िला उपाध्यक्ष बिनय कपूर गोमिया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित गणेशोत्सव में शामिल हुए। गोमिया मोड शिव मंदिर, स्वांग स्थित वन/सी कॉलोनी, खुदगडा बस्ती व पटवा टोला में आयोजित गणेशोत्सव में शामिल हुए। इस पावन अवसर पर उन्होंने गणपति बप्पा से क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, मनोज सिंह, अशोक पासवान, प्रदीप पटवा, देव प्रसाद, मन्नू पासवान, कृष्णा महतो, मिथुन कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रविवार को बोकारो स्टील सिटी स्टेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेगें शिलान्यास

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *