सोनभद्र पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दो कुख्यात नक्सली गिरफ्तार.!

कृपा शकर पांडेय ओबरा/सोनभद्र-यूपी-बिहार के कई थानों में वांटेड दो कुख्यात नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सोनभद्र पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दोनों नक्सली पीपुल्स वार संगठन के सदस्य हैं, जो लंबे समय से फरार चल रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर नक्सली छोटेलाल जिसको बांकी, थाना मांची से गिरफ्तार किया गया। जबकि नक्सली आदित्य को तिलोखर थाना-चिउतिया जिला रोहतास को बिहार से गिरफ्तार किया गया। ओबरा क्षेत्राधिकारी डॉ चारु द्विवेदी ने बताया कि, कोर्ट ने दोनों नक्सलियों के खिलाफ कुर्की जब्ती का आदेश जारी किया था। दोनों नक्सलियों के विरुद्ध यूपी-बिहार के कई थानों में हत्या सहित तमाम संगीन अपराध के आरोप में मुकदमे दर्ज हैं। दोनों नक्सली पीपुल्स वार संगठन के सक्रिय सदस्य हैं जिसका मुखिया कामेश्वर बैठा है। वही पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ यशवीर सिंह ने बताया कि, जो नक्सली पकड़े गए है ये पीपुल्स वार नक्सली संगठन के सदस्य है। दोनों नक्सलियों द्वारा सन 2003 में थाना क्षेत्र कोन में बमबारी की घटना की गई थी। उस घटना के गतिविधियों में 15-16 लोग शामिल थे। उनके द्वारा बमबारी की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें कई लोग गम्भीर रूप से घायल हुए थे। इस घटना के संबंध में धारा 307 और अन्य धाराओ के तहत और 7 सीएलए एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। इसमे आदित्य और दूसरा छोटेलाल वांछित चल रहे थे। जिन्हें पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया है। एक नक्सली छोटेलाल मांची थाने का रहने वाला है और दूसरा आदित्य रोहतास जिला बिहार का रहने वाला है।









