पुलिस अधीक्षक सोनभद्र की मौजूदगी में ड्रोन एवं पर्याप्त पुलिस बल की निगरानी में रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत ताजिया जुलूस सकुशल सम्पन्न

मीडिया हाउस सोनभद्र – मुहर्रम पर्व के अवसर पर जनपद सोनभद्र में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील रहकर ताजिया जुलूस की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार, उप जिलाधिकारी सदर एवं क्षेत्राधिकारी नगर भी मौके पर उपस्थित रहे। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में जुलूस मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों की लगातार निगरानी की गई। ड्रोन कैमरे, सीसीटीवी एवं पर्याप्त पुलिस बल की सतर्क निगरानी में थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत कर्बला (ईदगाह मस्जिद) में ताजिया जूलूस शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया गया।

जुलूस मार्गों पर पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम लगातार भ्रमणशील रही तथा प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखी गई। जनपद सोनभद्र के संवेदनशील स्थलों एवं प्रमुख चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने हेतु पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सोशल मीडिया पर निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा अफवाह फैलाने वाली पोस्ट प्रसारित करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सोनभद्र पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा सभी ताजियादारों, जुलूस आयोजकों एवं पीस कमेटी के सदस्यों के सहयोग से मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं पारंपरिक गरिमा के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराया गया।सोनभद्र पुलिस एवं जिला प्रशासन जनपदवासियों की सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

जाति सूचक शब्दों से गाली देकर अपमानित करने का मामला, पन्नूगंज के पूर्व एसओ समेत 7 लोग कोर्ट में तलब,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *