महामहिम राज्यपाल द्वारा सोनभद्र पुलिस को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-जनपद सोनभद्र में किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के उद्देश्य से संचालित एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान के सफल क्रियान्वयन में सोनभद्र पुलिस द्वारा किए गए उत्कृष्ट सहयोग एवं सराहनीय योगदान के लिए महामहिम राज्यपाल महोदया द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश स्तर पर संचालित उक्त अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं का सफलतापूर्वक एचपीवी टीकाकरण कराया गया। अभियान को सफल बनाने में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आपसी समन्वय, जनजागरूकता एवं प्रभावी कार्ययोजना के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

इसी क्रम में जनपद सोनभद्र में भी एचपीवी टीकाकरण अभियान को सफल बनाने हेतु सोनभद्र पुलिस द्वारा स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सराहनीय योगदान दिया गया।

पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस परिवार की पात्र बालिकाओं सहित अन्य बालिकाओं का टीकाकरण कराया गया। सोनभद्र पुलिस द्वारा अभियान के सफल संचालन, जागरूकता प्रसार एवं आवश्यक व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया।

इस उत्कृष्ट कार्य एवं जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए महामहिम राज्यपाल द्वारा सोनभद्र पुलिस को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान जनपद पुलिस की जनकल्याण एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

खाद विक्रय प्रतिष्ठानों पर औचक छापेमारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *