Sonebhadra.मुख्यमंत्री द्वारा-2024 के लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी रणनीति वाला दौरा रहा-भाकपा

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 16ता.सोनभद्र-जनपद में मुख्यमंत्री द्वारा सौगात के नाम पर सभा किए जाने पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कौंसिल ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भारतीय कम्युनिस्ट ( सोनभद्र) द्वारा जारी विज्ञप्ति में पार्टी के जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री का आगमन सिर्फ सन् 2024 के चुनावी मिशन की तैयारी को लेकर रहा है । उन्होंने ने आगे सवाल उठाते हुए कहा कि इसके पहले भी बीते नवंबर माह में मुख्यमंत्री का आगमन बभनी क्षेत्र में हुआ था, जहां 575 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का सौगात देकर गए थे , उन परियोजनाओं का क्या हुआ, सोनांचल वासियों वह परियोजना धरातल पर कहीं नज़र नहीं आती वैसे ही आज पुनः करीब 417 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण का भी मतलब बन कर रह जाता है।
भाकपा के जिला सचिव ने जोर देते हुए कहा कि जनपद में कनहर विस्थापितों की समस्या, आदिवासियों के भूमि और वनाधिकार की समस्या, खनन से जुड़े हजारों की संख्या में बेरोजगार पंरपरागत मजदूरों के रोजगार की समस्या, सबसे अधिक बिजली उत्पादन वाले जनपद में लोगों को बिजली- पानी की समस्या , रोजगार के लिए दर दर की ठोकरें खाने वाले जनपद के युवाओं को स्थानीय कल कारखानों में रोजगार की समस्या , जनपद के छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए समस्या और यहां के लोगों को बेहतर चिकित्सा के लिए समस्या, जनपद के दुरस्थ क्षेत्रों में विकास और परिवहन की समस्या आदि ऐसे तमाम समस्याओं से सोनांचल वासियों को हर दिन जुझना पड़ रहा है जिस पर केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार नजर अंदाज कर सिर्फ चुनावी जीत के मिशन के लिए सोनभद्र की जनता को गुमराह कर रही है।
https://mediahousepress.co.in/the-chief-minister-will-visit-the-area-with-his-own-eyes-and-see-the-exploits-of-the-departmental-officers-all-the-secrets-will-be-revealed/
कामरेड शर्मा ने कहा कि जिस परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री जी का आना हुआ उन छोटी छोटी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास तो विधायक, सांसद और राज्यमंत्री भी कर सकते थे। मुख्यमंत्री का जनपद में आना यह सरकारी खर्चे पर महज़ सन् 2024 के लिए चुनावी रणनीति का दौरा रहा है।










