दो बोरा कपड़ा के साथ नेपाली तस्कर को एसएसबी ने किया गिरफ्तार

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 4ता.सुरसंड(सीतामढ़ी) : एसएसबी 51वीं बटालियन के कंपनी कमांडर चैन सिंह ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पिलर संख्या 303/8 के जनता नेत्र चिकित्सालय के निकट दो बोरा कपड़ा के साथ नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एस एस बी 51वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट चैन सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सुरसंड नेपाल के तस्कर भारी मात्रा में कपड़ा तस्करी कर ले जा रहे है। कार्रवाई को अंजाम देते हुए सहायक कमांडेंट चैन सिंह सिंह के नेतृत्व में आरक्षी अनुराग बाजपेयी व आरक्षी के साथ प्राप्त सूचना के जगह पर नाका लगाए गये। चिन्हित स्थान पर पहुंचने के कुछ समय पश्चात नाका दल द्वारा देखा गया कि दो व्यक्ति सर पर बोरा में रख कर कुछ सामान लेकर आ रहा है। नाका दल द्वारा उक्त व्यक्तियों को रोककर पूछ-ताछ के साथ उनके सामानों की तलाशी ली गई। जिसमें उनके पास से 294 पीस टी शर्ट व 22 पीस साड़ी बरामद हुए। इसके बाद दोनों तस्करो को जप्त कपड़ा के साथ भिट्ठामोड़ कस्टम इंस्पेक्टर दीपक कुमार को सुपुर्द किया गया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान नेपाल के रामविशेष मंडल के पुत्र श्याम सुंदर व पारस साह के रूप में गयी है।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे








