राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सभी लंबित और नए मामलों के निष्पादन पर गंभीर है: योगेंद्र महतो

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी गोमिया : गुरुवार को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष सह गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र महतो के नेतृत्व में आयोग की टीम दो दिवसीय दौरे पर रामगढ़ समाहरणालय पहुंची। पिछड़ा वर्ग संबंधित रामगढ़ जिले के मामलों की समीक्षा, निरीक्षण एवं निराकरण के लिए आयोग की टीम यहां दो दिनों तक प्रवास पर रहेगी। समाहरणालय के सभा कक्ष में उपायुक्त चंदन कुमार ने आयोग के अध्यक्ष श्री महतो को पौधा प्रदान कर स्वागत किया। इसके उपरांत श्री महतो की अध्यक्षता में आयोग की समीक्षा बैठक प्रारंभ हुई। वर्ग से जुड़े मामलों की सिलसिलेवार रूप से समीक्षा की जा रही है। इस दौरान कई मामलों में आयोग की ओर से जारी नोटिस पर संबंधित अधिकारियों द्वारा की गई अग्रेतर कार्रवाही की जानकारी आयोग ने ली। जिसके बाद कई आवश्यक दिशा निर्देश योगेंद्र महतो ने दिया। वर्ग में आवेदित फरियादियों के मामलों के निराकरण पर भी योगेन्द्र महतो ने प्राथमिकता के साथ बल दिया। उन्होंने कहा कि आयोग सभी लंबित और नए मामलों के निष्पादन पर गंभीर है। आयोग की टीम दो दिनों तक यहां रहेगी और हर मामलों की समीक्षा करते हुए निराकरण किया जाएगा। मौके पर उपायुक्त चंदन कुमार, आयोग के सदस्य नंदकिशोर मेहता, लक्ष्मण यादव, सदस्य सचिव कृष्णा कुमार सिंह समेत जिले के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

गैंगस्टर अमन सिंह के खिलाफ राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में उबाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *