अनुमंडल दंडाधिकारी ने साठी राजगढ़िया फार्म में हो रही अवैध कब्जे पर लगाया रोक। लगा 144 धारा

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 15ता.बेतिया साठी।, नरकटियागंज अनुमंडल क्षेत्र के साठी थाना के नवमी चौक स्थित राजगढ़िया फॉर्म की जमीन पर नरकटियागंज अनुमंडल दंडाधिकारी के द्वारा धारा 144 के तहत किसी भी अवैध निर्माण पर रोक लगा दी गई है। वाद संख्या 1252 के तहत करीब आधा दर्जन लोगों पर इस बाबत नोटिस भेजी गई है। इधर भू स्वामी अमित राजगढ़िया के भाई प्रशांत राजगढ़िया अपने सहयोगियों के साथ गुरुवार को साठी थाना पहुंचे। थानाध्यक्ष उदय कुमार से मिलकर विवादित जमीन पर शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की। इस दौरान थाना परिसर में भरी गहमागहमी रही। श्री राजगढ़िया ने संवाददाताओं से बातचीत के क्रम में कहा कि साठी की जनता किसी के बहकावे में अपनी गाढ़ी कमाई का पैसा गलत जगह इस्तेमाल नहीं करें। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ने बताया कि अनुमंडल दंडाधिकारी के द्वारा भेजी गई नोटिस प्राप्त हुई है। विवादित भूमि पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। कोई भी अवैध निर्माण ना हो इस पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

बीएसएफ कांस्टेबल निकला चोरों का सरगना, बच्चों का गैंग बनाकर करते थे चोरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *