अनियंत्रित ट्रैक्टर गड्ढे में पलटा,ट्रैक्टर पर बैठे गंजपर गांव निवासी किशोर प्रसाद के 34 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार की हुई मौत

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 11ता.नालंदा: वेना थाना क्षेत्र के मुर्गियाचक गांव के पास की रात अनियंत्रित ट्रैक्टर गड्ढे में पलट गया. हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे गंजपर गांव निवासी किशोर प्रसाद के 34 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार की मौत हो गयी. चालक गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहा. किसी तरह युवक के शव को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया. ग्रामीणों ने बताया कि की रात देर रात चालक वेना रेलवे माल गोदाम से ट्रैक्टर पर सीमेंट लोड कर रहुई बाजार की जा रहा था. सन्नी वहां से गुजर रहा था. गड्ढे को पार करने के लिए चालक ने सन्नी को इंजन के आगे चढ़ने के लिए कहा. सन्नी इंजन पर चढ़ गया और चालक गाड़ी बढ़ाने लगा. तभी इंजन और ट्रॉली को जोड़ने वाला हुक टूट गया और इंजन गड्ढे में पलट गया. सन्नी उसके नीचे दब गया. उसे बचाने की बजाय चालक भाग निकला. युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. थानाध्यक्ष जयकिशन कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर के नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गयी है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया गया है

युवक की गला घोट कर हत्या ,हत्या के आरोपी समेत तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *