समर्थकों ने मनाया पप्पू यादव का 57वाँ जन्मदिन

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी पटना।पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनके समर्थकों ने मन्दिरी स्थित आवास पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर समर्थकों ने अपने प्रिय नेता के प्रति अपनी स्नेह भावना व्यक्त करते हुए एक साथ मिलकर जश्न मनाया और 21 पाउंड का का केक काटा. मंदिरी स्थित आवास पर विभिन्न इलाक़ों से आए ग़रीब माताओं के बीच कंबल का वितरण किया गया.

सभी समर्थकों ने पप्पू यादव के जन्मदिन को सेवा संकल्प और संघर्ष के रूप में मनाया. पप्पू यादव ने केक काटकर ग़रीब महिलाओं को खिलाया.जन्मदिन के अवसर पर पटना के काई जगहों पर कंबल और भोजन का वितरण किया गया. मौक़े पर कुम्हार से पूर्व प्रत्याशी राजेश पप्पू, नवल किशोर,हीरेंद्र मिश्रा,ध्रुप यादव,जय प्रकाश,मंजय लाल राय,दिलीप यादव, मनीष यादव, नीतीश सिंह ,ईं विशाल, रजनीश यादव, अकील अख़्तर सहित सैकड़ों की संख्या में समर्थक मौजूद थे.

बीजेपी नेता की फॉर्च्यूनर गाड़ी ने बाइक सवार पति-पत्नी को रौंद डाला। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *