सुरसंड सीतामढ़ी जदयू सदस्यता अभियान को तीव्र गति देने के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सुरसंड(सीतामढ़ी).जदयू सदस्यता अभियान को तीव्र गति देने के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक कार्यालय के कर्पूरी सभागार में प्रखंड अध्यक्ष रमेश पटेल की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में मुख्यअतिथि स्थानीय विधायक प्रो•नागेंद्र राउत,जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कुशवाहा,जिला संगठन प्रभारी हरिद्वार राय पटेल मौजूद थे।
विधायक प्रो नागेंद्र राउत ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी संगठन की नींव है।नींव जितना मजबूत होगा,संगठन रूपी मकान उतना ही मजबूत होगा।मेरे जैसा कार्यकर्ता का विजय होना पार्टी कार्यकर्ता संगठन की ही भूमिका है।
जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि जदयू का सदस्यता अभियान (वर्ष 2025-28)जारी है। अभियान को तीव्र गति देने के लिए सभी प्रखंड में बैठक हो रही है।सुरसंड प्रखंड में न्यूनतम एक हजार सक्रिय और पच्चीस हजार प्रारंभिक सदस्य बनाने के लिए कार्यकर्ता संकल्पित हैं।
जिला संगठन प्रभारी हरिद्वार राय पटेल ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान को तीव्र गति से चलाकर पंद्रह जनवरी तक सत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने पर बल दिया
मौके पर जदयू नेता शंकर बैठा, सुदेश शाही,प्रो•शैलेश झा,नवीन मिश्रा,प्रवीण मिश्रा,अरुण कुमार ठाकुर,कोदई राउत,मुखिया राजेश कुमार,महेंद्र ठाकुर,मदन प्रसाद यादव,संजय राउत,बीरेंद्र यादव,मनोज राय,राजेश पटेल, राधेश्याम कुमार,किशन मंडल,शोभा रानी,दिनेश कुमार,देवचंद्र राय,शिवशंकर महतो,रत्नेश सिंह,मनोज मिश्रा,प्रवीण मिश्रा,राजीव पटेल,रामहित ठाकुर,नीतीश मंडल,अनिल कुशवाहा,बीरेंद्र ठाकुर,जैसी साह, कृष्णा पंडित, भरत मंडल,रामप्रवेश पटेल,रामभरोस मुखिया,अरुण राउत,बिकाऊ कापर,दीपक सिंह,सगुनी मंडल,धीरेन्द्र कुमार,पवन ठाकुर,राजनंदन राम,मनोज महतो,रामावतार साह,भविक्षण मंडल,हरदेव साह, लालबाबू राय,अखिलेश पाठक सहित दर्जनों जदयू नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

पूर्व विधायक ने अपने निजी कोष से अग्नि पीड़ितों को किया सहयोग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *