मधुबनी जिले मे 17सितम्बर से 2अक्टूबर तक स्वछता ही सेवा मनाया जा रहा, अभियान के प्रति लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से

मीडिया हाऊस 18ता.मधुबनी जिले मे 17सितम्बर से 2अक्टूबर तक स्वछता ही सेवा मनाया जा रहा है !इस अभियान के प्रति लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से मधुबनी वाटसन स्कूल से शहर के मुख्य मार्ग होते हुए पदयात्रा का आयोजन किया गया !इस पदयात्रा मे जिला प्रशासन के साथ स्कूल के छात्र और आम लोग भी शामिल हुए !पदयात्रा का नेतृत्व मधुबनी जिला पदाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने किया “इस अवसर पर उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा की आम लोगो की भागीदारी से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है !आम लोगो को भी स्वछता के प्रति जागरूक होना होगा !अपने आस पास के वातावरण को कूड़ा कचरा मुक्त रखने मे अपनी भूमिका निभानी होगी
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे








