सफाई व्यवस्था को लेकर जो आरोप – प्रत्यारोप लग रहा है वो बिल्कुल निराधार है – श्याम शर्मा

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी अवनीश श्रीवास्तव
मोतिहारी / सुगौली l नगर पंचायत के अंतर्गत सफाई व्यवस्था को लेकर जो आरोप – प्रत्यारोप लग रहें है, उस पर सुगौली नगर पंचायत वार्ड नम्बर 8 के वार्ड पार्षद श्याम शर्मा ने प्रेस कॉफ़्रेन्स कर बताया बिल्कुल निराधार l इन्होने बताया की नगर पंचायत के सफाई कार्य से मेरा दूर – दूर तक कोई लगाव नहीं है l इस कार्य को लेकर मेरे ऊपर जो भी आरोप – प्रत्यारोप लग रहें है, उस संबंध मे मै कोई टिका – टिप्पणी नहीं करूंगा l अगर इस बिषय पर मै कोई हस्तक्षेप करूंगा तो ज्यादा चिल्ला – छिल्ली हो जायेगा l अगर सफाई कर्मीयों का वेतन और ई पी एफ का करोड़ो रूपये के गवन का बात कहीं जा रही है, तो इस बिषय को सरकार अपने स्तर से इसे जाँच करवाये l और जो भी दोषी पाये जाते है, उसको कड़ी से कड़ी सजा देगी सरकार l पत्रकारों द्वारा श्याम शर्मा से पूछा गया की केवल श्याम शर्मा को हीं क्यों टारगेट किया जाता है l तो इन्होने अपने जबाब मे बताया की मेरे किये गये विकास कार्य को लेकर मै हमेशा अपने विरोधियो के राडार पर रहता हूँ l लेकिन सुगौली नगर पंचायत की जनता मुझे सुगौली के विकास पुरुष के नाम से जानती है l क्यों की नगर पंचायत मे मेरे द्वारा सभी किये गये कार्य जनता के लिये संतोषप्रद रहा है l

नगर निगम कार्यालय परिसर में 21 सितंबर को निगम कर्मचारियों और उनके परिवार के लिए लगेगा विशाल स्वास्थ्य सह परिवार नियोजन मेला:गरिमा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *