अज्ञात बाहन की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई और बाइक पर सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 24ता.लखीसराय। लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव के समीप अज्ञात बाहन की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई और बाइक पर सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बाइक चालक और सवार बाइक से अशोक धाम मंदिर से पूजा कर वापस सिमरिया गांव जा रहा था। इसी बीच दरियापुर की समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिसके कारण बाइक चालक की मौत हो गई।वहीं बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उपचार हेतु सदर अस्पताल लाया गया जहां आपातकालीन कक्ष में मौजूद चिकित्सक द्वारा बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं बाइक सवार का इलाज किया जा रहा है। मृतक की पहचान सिमरिया गांव निवासी स्वर्गीय सज्जन सिंह के पुत्र सोनू सिंह और घायल की पहचान स्वर्गीय हरि नारायण सिंह के पुत्र दिवाकर सिंह के रूप में किया गया।

फुटवियर डिजाइन और विकास संस्थान (एफडीडीआई) और निफ्ट पटना के बीच एफडीडीआई पटना परिसर में समझौता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *