मुख्यमंत्री ने विनोद कुमार पाण्डेय की माता जलेश्वरी देवी के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की।

Media House रांची-मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने आज राज्य समन्वय समिति के सदस्य-सह-झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय के हरमू हाउसिंग कॉलोनी, रांची स्थित आवास पहुंचकर उनकी माता जलेश्वरी देवी जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने श्री विनोद कुमार पाण्डेय एवं उनके परिजनों से मुलाकात की तथा उनका ढांढ़स बंधाया। मालूम हो कि विगत 12 अक्टूबर 2025 को राज्य समन्वय समिति के सदस्य-सह-झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय की माता जलेश्वरी देवी जी का निधन हो गया था। जलेश्वरी देवी जी अपने पीछे चार पुत्र एक पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं।

मंत्री, सांसद, विधायक तथा अधिकारी गणों ने दिवंगत जगरनाथ महतो को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *