शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण किया जाये-सहदेव कुमार मिश्रा

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 2ता.सोनभद्र-शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस ‘‘ का आयोजन सितम्बर महीने के पहले शनिवार को किया गया। मुख्य सम्पूर्ण समाधान दिवस दुद्धी में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्रा ने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से कराने के साथ ही, क्षेत्रों में भी टीम भेजकर प्रकरणों का निस्तारण कराया गया, इस मौके पर सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र व उप जिलाधिकारी दुद्धी सुरेश राय, तहसीलदार दुुद्धी व अन्य अधिकारियों आदि ने 42 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 12 मामलें निस्तारित किये गये, बाकी 30 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने की कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। इस मौके पर तहसीलदार दुद्धी, सी0ओ0 दुद्धी व पिपरी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

राबर्ट्सगंज – सम्पूर्ण समाधान दिवस राबर्ट्सगंज का आयोजन अपर जिलाधिकारी(नमांमि गंगे) आशुतोष दूबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया, इस दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रकरणों का निस्तारण समय से कराया जाये और सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये, अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (नमांमि गंगे) व अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी व तहसीलदार राबर्ट्सगंज आदि ने 92 शिकायतें सुनते हुए ,मौके पर ही 10 मामलें निस्तारित किये गये और 04 टीमों को क्षेत्र में भेजकर 04 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस राबर्ट्सगंज में कुल 14 मामले निस्तारित हुए, बाकी 78 प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश सम्बन्धित को दिए गए।

जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण सोनभद्र द्वारा एडवाइजरी जारी

घोरावल- सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल का आयोजन उप जिलाधिकारी घोरावल राजेश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया, इस दौरान क्षेत्रों में भी टीम भेजकर प्रकरणों का निस्तारण कराया गया और सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। इस मौके पर उप जिलाधिकारी घोरावल व तहसीलदार घोरावल, खण्ड विकास अधिकारी घोरावल आदि ने 47 शिकायतें सुनते हुए ,मौके पर ही 04 मामलें निस्तारित किये गये और 01 टीम को क्षेत्र में भेजकर 01 प्रकरणों को निस्तारित किया गया। इस प्रकार तहसील दिवस घोरावल में कुल 05 मामले निस्तारित हुए,बाकी 42 प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश सम्बन्धित को दिए गए।

ओबरा- सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा का आयोजन उप जिलाधिकारी ओबरा प्रभाकर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील में शिकायतकर्ता के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण किया गया, इस दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देेशित किया गया कि प्रकरणों का निस्तारण समय से पूर्ण कराया जाये, और सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिाकरी (नमांमि गंगे), अपर पुलिस अधीक्षक व तहसीलदार आदि ने 39 शिकायतों को सुनते हुए ,मौके पर ही 06 मामलें निस्तारित किये गये, बाकी 33 प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश सम्बन्धित को दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *