उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर 160 पेटी अवैध शराब की खेप को किया जप्त 

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी बोकारो : उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब की 160 पेटी को किया गया जप्त। शराब माफिया बोकारो में खपा रहे है पंजाब की शराब, पहले भी उत्पाद विभाग ने पिंडरा जोड़ा के फोरलेन में खड़ी एक ट्रक में लोड पंजाब की अवैध शराब की खेप को जप्त करते हुए चालक को गिरफ्तार का जेल भेजा था। एक बार फिर उत्पाद विभाग ने अवैध शराब की बड़ी खेप को जप्त किया है यह कार्रवाई कसमार थाना के दांतु स्थिति फोरलेन के समीप एक आवास में किया गया। बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा को मिली गुप्त सूचना और आदेश के बाद सहायक‌ आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कारवाई करते हुए भाड़े के आवास में रखे अवैध शराब के भंडारण को जप्त किया है। इंदिरा आवास द्वारा बनाया गया यह मकान को कुंडौरी निवासी विनोद साव द्वारा भाड़े पर लेकर शराब की बड़ी खेप को स्टॉक कर मार्केट में खपाने का काम करता था। उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की 160 पेटी करीब 1100 लीटर शराब तथा शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले अन्य सामान को भी जप्त किया है। अवैध शराब की इस बड़ी खेप में विभिन्न प्रकार के शराब शामिल थे। यह कार्रवाई उत्पाद विभाग के निरीक्षक उत्पाद विजय कुमार पाल के नेतृत्व में किया गया। विजय कुमार पाल ने बताया कि इस धंधे में जो लोग भी शामिल होंगे उसकी शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी। शराब माफियाओं पर नकेल कसने को लेकर हमारा अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे माफियाओं को हम नेस्ताबुंद करने का काम करेंगे।

 

पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति झारखंड-जिला खूंटी की बैठक संपन्न

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *