जिस आशा उम्मीद व विश्वास के साथ जनता ने आशीर्वाद दिया उसे पूरा किया जाएगा : उमाकांत रजक

तिरंगा मोड़ से चास प्रखंड के रामबाद तक बनने वाले पथ निर्माण योजना का विधायक ने किया शिलान्यास
मीडिया हाउस न्युज एजेंसी बोकारो : चंदनकियारी विधानसभा के अधिन पड़ने वाले सभी जर्जर रोड की मरम्मति व सुदृढ़ीकरण का काम होगा,उक्त बातें विधायक उमाकांत रजक ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बोकारो जिले के चंदनकियारी प्रखंड के आसनबनी तिरंगा मोड़ से चास प्रखंड के रामबाद तक बनने वाले पथ निर्माण योजना के शिलान्यास समारोह में अपने संबोधन में कही। विधायक ने कहा कि दर्जनों पथ को आरइओ से पीडब्लूडी में अपग्रेड के लिए पत्राचार किया गया है। विधायक ने कहा कि दर्जनों रोड जर्जर हैं सभी की मरम्मति व सुदृढ़ीकरण का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चंदनकियारी में छात्र संख्या के अनुपात में शिक्षक की कमी है जल्द मुख्यमंत्री से मिलकर शिक्षक विहीन व एकल शिक्षक वाले विद्यालय में शिक्षक की प्रतिनियुक्ति होगी। उन्होंने कहा कि सीएचसी में चिकित्सक की कर्मी के कारण आपात सेवा रात्रि सेवा प्रभावित होने की सूचना मिलते ही मंत्रालय व जिला प्रशासन से संपर्क स्थापित कर चिकित्क की प्रतिनियुक्ति की गई। उन्होंने कहा कि जिस आशा उम्मीद व विश्वास के साथ जनता ने आशीर्वाद दिया उसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई पुल संपर्क रोड के अभाव में बेकार बनकर तैयार है उसका संपर्क रोड बनेगा। उन्होंने कहा कि गांव के लोग विकास में सहयोगी बनकर काम करें। संवेदक गुणवत्ता युक्त निर्माण करें। इसके पूर्व बारी बारी से नारियल फोड़कर रोड का शिलान्यास किया गया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि विकास कुमार माहथा,मुकेश कुमार राय,बिनोद गोरांई,संजय शर्मा,के अलावे किरीटी शर्मा,नरेश रजवार,मनोज पाण्डेय,संवेदक डीडीझा ,प्रकाश शर्मा,राजेश शर्मा,अजीत शर्मा ,शिबु शर्मा मंसूर अंसारी,किशन माहथा समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।










