कांग्रेस नेता जयेश सिंह पर से फर्जी मुकदमा वापस हो-माले

बेतिया मीडिया हाऊस 1ता.संवाददाता।*बगहा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याभी जयेस सिंह पर स्मार्ट मीटर जबरन लगाने का विरोध करने पर जदयू- भाजपा की नीतीश सरकार द्वारा मुकद‌मा कराना अंग्रेजी राज के नीलहा सरकार को भी पिछे छोड़ दिया है। भाकपा माले इसकी तिखी निंदा करते हुए जयेस सिंह पर से फर्जी मुकदमा वापस करने की मांग करता है।

उक्त बाते भाकपा माले नेता सुनील कुमार राव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहीं.
माले नेता कहा कि मोदी जी के परम मित्र अडानी के स्मार्ट मीटर गरीबों का खून चुसने वाला मीटर है। गांव समाज में इसके खिलाफ जबरदस्त विरोध है। इसका विरोध काने वालों पर बिजली विभाग द्वारा मुकदमा किया जा रहा है। मैनाटाड़ और बगहा में बिजली विभाग मुकदमा कर चुका है। सरकार का यह कदम अंग्रेजों द्वारा निलहो किसानों पर जुल्म करने की याद को तजा कर रहा है। माले नेता ने इस फर्जी मुकदमा को वापस लेने की मांग किया है।

बिहार में दुर्घटनाग्रस्त हुई ट्रेन, दो हिस्सों में बंटी मगध सुपरफास्ट एक्सप्रेस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *