फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र से एक छात्रा के अपहरण की घटना प्रकाश में आई ,मामले की पुलिस कर रही जांच

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 20ता.पटना (आईएएनएस)। बिहार के पटना जिला के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र से एक छात्रा के अपहरण की घटना प्रकाश में आई है। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। बताया जाता है कि अपहर्ताओं ने छात्रा के पिता को फोन कर 5 लाख रुपए की फिरौती की मांग की है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि बीए पार्ट-एक की छात्रा सोमवार को कॉलेज गई थी, उसके बाद वह घर नहीं लौटी।छात्रा के समय से वापस नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसी बीच अपहर्ताओं ने छात्रा के पिता को फोनकर 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी। अपहर्ताओं ने समय और स्थान बाद में बताने की भी बात कही फुलवारीशरीफ के थाना प्रभारी सफीर आलम ने बताया कि छात्रा के परिजन के बयान पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी देखा जा रहा

बिहार : जातीय गणना की रिपोर्ट आने के बाद बिहार सरकार उत्साहित, मानदेय के लिए बड़ी राशि जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *