महापौर ने अपने कार्यालय कक्ष में नई नगर आयुक्त को पुष्प गुच्छ और शॉल ओढ़कर सम्मानित किया।

महापौर की अध्यक्षता में आयोजित सशक्त स्थायी समिति की बैठक में नई नगर आयुक्त का किया गया स्वागत

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बेतिया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित नगर निगम सशक्त स्थायी समिति की बैठक में नवागत नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित का पुरजोर और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। महापौर ने अपने कार्यालय कक्ष में नई नगर आयुक्त को पुष्प गुच्छ और शॉल ओढ़कर सम्मानित किया। इस मौके पर महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि इससे पहले भी हमारे नगर निगम के आयुक्त के रूप में अपनी उत्कृष्ट सेवा दे चुकीं सुश्री दीक्षित के इस नए कार्यकाल में नगर निगम क्षेत्र में चतुर्दिक विकास और सख्त प्रशासकीय कार्यों के प्रति हम विश्वस्त हैं। अब नगर निगम सभी विकास योजना के गारंटी मनी के रूप में प्राप्त एफडी की जांच अब संबंधित बैंकों को पत्र लिखकर कराने के साथ ईमेल भेजकर भी कराया जाएगा। इसके साथ ही महापौर ने बताया कि नगर निगम कार्यालय और करोड़ों की विकास योजनाओं से संबंधित महालेखाकार कार्यालय से प्राप्त अंकेक्षण प्रतिवेदन की आपत्तियों पर बैठक में चर्चा की गयी।

नगर निगम बोर्ड की बैठक में मुख्यमंत्री के समग्र विकास और सात निश्चय योजनाओं पर चर्चा:गरिमा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *