खान मंत्रालय 1 अक्टूबर, 2023 को “एक तारीख एक घंटा एक साथ” मनाएंगे।

Media House नई दिल्ली- 15 सितंबर 2023 से आयोजित किए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के दौरान, खान मंत्रालय ने देश भर के 14 राज्यों में 93 स्वच्छता ही सेवा अभियान गतिविधियों का आयोजन किया है। इन आयोजनों में 3746 लोगों ने भाग लिया और 40819 घंटों का श्रमदान दिया। अब भारत सरकार ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर पहली अक्टूबर को “एक तारीख एक घंटा एक साथ” के नारे के तहत अपने पड़ोस के क्षेत्रों को साफ करने के लिए एक घंटे का श्रमदान करें। खान मंत्रालय इससे संबद्ध अधीनस्थ कार्यालयों और सार्वजनिक उपक्रमों ने भी इस अवसर पर श्रमदान के लिए तैयारी कर ली है। मंत्रालय से संबद्ध कार्यालय 1 अक्टूबर 2023 को सुबह 10 बजे पूरे देश में 38 गतिविधियां चलाएंगे। इसमें देश के विभिन्न भागों से नागरिकों को शामिल किया जाएगा जो स्वेच्छा से स्वच्छता अभियान में एक घंटे का श्रमदान देंगे।