बगहा में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई
अनुमंडल पदाधिकारी के अध्यक्षता में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

मीडिया हाउस न्यूज़ एजेंसी बगहा। आज अनुमंडल पदाधिकारी के अध्यक्षता में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार देवेंद्र , एलआरडीसी, बगहा एक बगहा दो वीडियो रामनगर वीडियो नगर परिषद पदाधिकारी, अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एके तिवारी, बगहा थाना अध्यक्ष अनिल कुमार, चेयरमैन प्रतिनिधि पप्पू गुप्ता, दयाशंकर सिंह, राकेश सिंह मुन्ना सिंह, आलमगीर रब्बानी, वार्ड पार्षद मोहम्मद तैयब, अमरेश श्रीवास्तव, दीपक, चुन्नू पांडे पप्पू राव समेत तमाम शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कहीं भी किसी तरह का कोई असामाजिक तत्व किसी तरह का कोई अफवाह फैलाएगा तो उस पर पैनी नजर रखा जाएगा आप सभी शांतिपूर्ण ढंग से बकरीद मनाएं यही शुभकामना है अनुमंडल पदाधिकारी ने नगर परिषद को निर्देशित किया कि हर जगह साफ-सफाई की व्यवस्था कराए सभी सदस्यों ने अनुमंडल पदाधिकारी महोदय को स्पष्ट कर दिया कि हम सभी आपसी भाईचारे के साथ पर्व मानते हैं और आगे भी मनाएंगे









