पूर्व में हुए करोड़ों के भ्रष्टाचार को दबाने और नगर निगम के विकास को वर्षों से बाधित करने के षड्यंत्र पर जनता करेगी फैसला: गरिमा

षड्यंत्रकारी के षड्यंत्र और कुत्सित प्रयासों को नगर निगम की जनता के बीच उजागर करने का महापौर ने किया ऐलान

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बेतिया। नगर निगम बोर्ड की करीब सात घंटे तक चली बैठक के बेनतीजा रहने के लिए स्वयं को जिम्मेदार ठहराने पर महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने पलटवार किया है। महापौर ने कहा कि नगर निगम बेतिया में उजागर पूर्व में हुए करोड़ों के भ्रष्टाचार को दबाने के लिए कई लोग एकमत हो गए हैं। उन्होंने बताया कि कई बैठको में पारित किन किन विषयों पर असंपूष्टि और उसका कारण बताने की उनकी अपील को, नगर निगम का विकास करने के जिम्मेदार लोग ही लगातार इनकार कर रहे हैं। देर शुक्रवार को सम्पन्न बैठक के हवाले से महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि ऐसे लोगों की संख्या एक दो नहीं दर्जन से अधिक उजागर हुई है। उन्होंने कहा कि किसी भी सदन में अपने ही द्वारा पारित किन किन विषयों पर संपूष्टि नहीं करने तथा उसका कारण और नियमसंगत तर्क बताना अनिवार्य होता है। सदन की अध्यक्ष महापौर के अपील की अनदेखी करने वालों के समर्थन में हमारे अभिभावक और सांसद महोदय के साथ राजद नेता सह विधान पार्षद महोदय का एक राय हो जाना भी नगर निगम क्षेत्र के जनता जनार्दन के लिए विचारणीय हो गया है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के विकास को वर्षों से बाधित करने वाले और पूर्व में हुए करोड़ों के भ्रष्टाचार को दबाने के षड्यंत्र पर अब नगर निगम क्षेत्र जनता फैसला करेगी।
महापौर ने कहा कि विधायी व्यवस्था के तहत गठित नगर निगम के सदन के सभी प्रस्ताव विधि सम्मत तर्क, चर्चा और घंटों बहस के आधार पर पारित हुए हैं। नगर निगम बोर्ड और सशक्त समिति के दर्जनों प्रस्तावों की असंपुष्टि केवल भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए की जा रही है। अपने ही पुराने प्रस्ताव, फैसले और निर्णय की अनदेखी करने वाले के साथ माननीयगण का खड़ा होने को महापौर श्रीमती सिकारिया ने बेहद क्षोभ चिंता का विषय बताया।
महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर निगम के हितों के विरुद्ध कुत्सित प्रयासों को लेकर मैं नगर निगम की जनता के बीच जाकर उजागर करूंगी। क्योंकि, नगर निगम के देवतुल्य जनता जनार्दन द्वारा अपने विकास की जिम्मेदारी मुझे भी सौंपी गई है। महापौर ने बताया कि शुक्रवार को 9 बजे रात के बाद तक सम्पन्न बैठक के बाद अनेक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अधूरी और असत्य जानकारी देकर पहले मुझे गलत बताने वाले के द्वारा अब मुझे तानाशाह ठहराने की कोशिश की गई है। जबकि नगर निगम के सदन में पूर्व से पारित विषयों की संपूष्टि नहीं करने देने पर माननीयों के द्वारा बनाए गए घंटों दबाव के बावजूद मुझ महिला जन प्रतिनिधि का कानूनी व्यवस्था के पक्ष में अडिग बना रहना बेतिया नगर निगम क्षेत्र के जनता जनार्दन की जीत है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर मैं संबंधित वार्डों के साथ पूरे नगर निगम के जनता जनार्दन को बताने और जगाने का आह्वान करने जाऊंगी।

बौद्ध विहार कॉलोनी का सुनसान गली, जहां बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी मैनेजर के साथ की लूटपाट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *