गुरु और शिष्य के रिश्ते को किया कलंकित,दो बच्चे के पिता और शादीशुदा शिक्षक अपने नाबालिग छात्रा को लेकर हुआ फरार

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 12ता.फारबिसगंज। गुरु और शिष्य के रिश्ते को कलंकित करते हुए दो बच्चे के पिता और शादीशुदा शिक्षक अपने नाबालिग छात्रा को लेकर फरार हो गया. मामला नरपतगंज के रेवाही भवानीपुर मंडल टोला का है. मामले को लेकर शिष्या को लेकर फरार होने वाले गुरुजी मंदीप कुमार की पत्नी 23 वर्षीया आरती कुमारी ने फारबिसगंज थानाध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. आरती कुमारी फारबिसगंज थाना क्षेत्र के हरिपुर वार्ड संख्या एक के रहने वाले रामनारायण मेहता की बेटी है. उनकी शादी छह साल पहले 2017 में नरपतगंज रेवाही भवानीपुर मंडल टोला वार्ड संख्या तीन के रहने वाले मुन्नीलाल मेहता के बेटे मंदीप कुमार से हुई थी. शादी के बाद दोनों से दो बच्चे भी है. दोनों की शादी अररिया कोर्ट में हुई थी.छात्रा के साथ भागा शिक्षक फारबिसगंज थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में आरती कुमारी ने बताया कि छह साल पहले मंदीप कुमार से उनकी शादी हुई थी. वह मायके में हरिपुर में थी, तो उसकी सास ने मंगलवार को पति मंदीप कुमार के नाबालिग स्कूल की छात्रा को लेकर फरार हो जाने की जानकारी फोन से दी. जिसके बाद गुरुजी सहित फरार हुई छात्रा के खोजबीन की काफी कोशिश की गई, लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चलने की बात कही गई.आवेदन में आरती कुमारी ने अपने पति पर नाबालिग प्लस टू मध्य विद्यालय खाबदह डुमरिया की 15 वर्षीया स्कूली छात्रा को लेकर फरार होने की बात कही.पत्नी ने लगाई न्याय की गुहार थाना आकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. इधर फारबिसगंज थानाध्यक्ष आफताब अहमद ने आवेदन मिलने की बात करते हुए जांच कर कार्रवाई करने की बात कही और साथ ही तकनीकी अनुसंधान का सहारा लिया जा रहा है.

डीआईजी एवं एसपी द्वारा संयुक्त रूप से कई थानों का रात्रि गस्ती का किया गया निरीक्षण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *