संयुक्त बाममोर्चा का धरना संपन्न ।

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी अवनीश श्रीवास्तव
मोतिहारी l बाम मोर्चा के आह्वान पर चरखा पार्क मोतीहारी में गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा संसद में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी करने पर उन्हें पद से हटाने , वन नेशन वन इलेक्शन बिल वापस लेने ,चुनाव प्रक्रिया के प्रदर्शिता कायम रखने, पटना में बीएससी छात्रों पर लाठी चार्ज के आरोपी मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने, सही प्रकार के कृषि ऋण माफ करने एसपी को लागू करना है बेतिया राज के जमीन पर बसे लोगों को उसी जगह पर बासगीत का पर्चा देने, सहित अन्य मांगों के सवाल पर एकदिवसीय धरना का आयोजन किया गया।जिसका अध्यक्षता माकपा के जिला मंत्री सत्येन्द्र कुमार मिश्र ने की।धारणा को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं उपरोक्त मांगों को अभिलंब पूरा करने का मांग किया ।वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि देश के अंदर संप्रदायवाद एवं जातिवाद का हवा देकर साम्राज्यवाद एवं कारपोरेट परक नीतियों को को धड़ले से लागू कर देश की नरेंद्र मोदी सरकार जनता पर पुनः गुलामी थोपने का षड्यंत्र रच रही हैं तथा ज्वलंत समस्याओं से भटकाने के लिए जाति एवं धर्म का इस्तेमाल कर रही है ।बिहार की नीतीश सरकार छात्रों पर बेरहमी से लाठी चार्ज करवा कर अपने कमजोरी कमजोरी पर पर्दा डालने का काम कर रही है ।जिस पर आम जनता आक्रोशित है। इसका उदाहरण आज संपूर्ण बिहार में धरना प्रदर्शन के माध्यम से सरकारों को चेतावनी दिया गया है ।अभी आगे की लड़ाई और तेज की जाएगी। धारणा को माकपा के अशोक पाठक धनंजय पुरी राज किशोर सिंह मुकेश कुमार यादव, संतोष कुमार पटेल,बंकिम चंद्र दत्त,ब्रज किशोर गुप्ता,ध्रुव त्रिवेदी कुमार दिनेश प्रसाद कुशवाहा समसुल हक अंसारी एजाज उल हक दिलीप कुशवाहा मोहम्मद जमालुद्दीन पंचानंद सिंह ध्रुव त्रिवेदी बंकिम चंद्र दत्त ब्रजकिशोर गुप्ता उगम राम , सत्येन्द्र कुमार,लालाबाबू कुशवाहा भाकपा के डॉक्टर शंभू शरण सिंह ,विश्वनाथ यादव एवं रामायण सिंह,भाकपा (माले )के शंभू लाल यादव,राघव साह सहीत अन्य नेताओं ने संबोधित किया। अंत में गगनभेदी नारों के साथ धरना संपन्न हुआ।








