अनचाहे गर्भावस्था से बचाव क़ो लेकर जिले की महिलाओं क़ो लगेगा “इम्प्लांट”

यह एक छोटी सी लचीली हार्मोनल रड है जिसे बांह की त्वचा के नीचे प्रत्यारोपित किया जाता है।

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी बेतिया मोहन सिंह।परिवार नियोजन इम्प्लांट क़ो लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारियों के द्वारा जिले के मेडिकल कॉलेज बेतिया की महिला चिकित्सक डॉ. शिवानी गुप्ता एवं सहयोगी संस्थान पी. एस. आई. इंडिया के प्रतिनिधियों क़ो पटना मे प्रशिक्षण कराया गया है ताकि प्रशिक्षण कर वें जिले के स्वास्थ्य कर्मियों क़ो इसपर प्रशिक्षण दें।

इस सम्बन्ध में मेडिकल कॉलेज बेतिया की प्रोफेसर डॉ सुधा भारती ने बताया कि “जल्द ही इम्प्लांट” की सुविधा मेडिकल कॉलेज मे उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया की इस ट्रेनिंग ऑफ़ ट्रेनर्स में मेडिकल कॉलेज बेतिया से डॉक्टर शिवानी गुप्ता ने हिस्सा लिया जहाँ राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सरिता के द्वारा सम्मान एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

उन्होंने बताया की परिवार नियोजन इम्प्लांट एक प्रभावी और सुविधाजनक गर्भनिरोधक विकल्प है। यह उन महिलाओं के लिए उपयुक्त है जो लंबे समय तक चलने वाले, प्रतिवर्ती गर्भनिरोधक चाहती हैं। परिवार नियोजन इम्प्लांट क़ो गर्भनिरोधक प्रत्यारोपण भी कहा जाता है, यह एक छोटी सी लचीली छड़ होती है जिसे बांह की त्वचा के नीचे प्रत्यारोपित किया जाता है। यह 3 साल तक गर्भावस्था को रोकने में प्रभावी है। यह हार्मोन शरीर में प्रवेश करके ओव्यूलेशन को रोकता है और गर्भाशय ग्रीवा के बलगम को गाढ़ा करता है, जिससे शुक्राणु के लिए गर्भाशय में प्रवेश करना मुश्किल हो जाता है। 3 साल तक यह प्रभावी रहता है, जिससे बार-बार गर्भनिरोधक लेने की आवश्यकता नहीं होती है। इसकी क्षमता प्रतिशत से अधिक प्रभावी है। वहीं इसे आसानी से हटाया जा सकता है और महिलाएं इसे हटाकर गर्भवती भी हो सकती हैं। इसका कोई खास दुष्प्रभाव नहीं देखा गया है। कुछ महिलाओं को अनियमित रक्तस्राव, या मासिक धर्म का न होना, सिरदर्द, मुंहासे, या मनोदशा में बदलाव हो सकता है।

कस्टम द्वारा तस्करी का समान किया गया जप्त

*इम्प्लांट कब लगवाना चाहिए?*

डॉ. शिवानी गुप्ता ने कहा की मासिक धर्म चक्र के पहले 5 दिनों के भीतर, या 4 सप्ताह के भीतर प्रसव के बाद, या गर्भपात के बाद, इसे लगवाया जा सकता है। सब डर्मल इम्प्लांट (पटना एवं भागलपुर) पायलट के तौर दो जिलों में शुरुआत की गयी थी। सबडर्मल जहां माचिस की तिली जैसी एक अस्थाई गर्भनिरोधक का साधन है वहीं उनके द्वारा बताया गया की इस नए गर्भनिरोधक साधन के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन में पीएसआई इंडिया का सहयोग रहेगा|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *