सड़क दुर्घटना में खगड़िया के रहने वाले तीन लोगों की मौत,सभी लोग ऑटो में बैगन लेकर व्यापारी को बेचने के लिए सुल्तानगंज आ रहे थे

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 4ता.बक्सर: नवगछिया के जाह्नवी चौक के पास की देर रात एक बजे हुई सड़क दुर्घटना में खगड़िया के रहने वाले तीन लोगों की मौत हो गई. वे सभी लोग ऑटो में बैगन लेकर व्यापारी को बेचने के लिए सुल्तानगंज आ रहे थे.चौक के पास ऑटो के पंक्चर टायर को ठीक करा रहे उन लोगों को हाईवा ने कुचल दिया. मृतकों में खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के करना गांव के रहने वाले सुधीर कुमार (40), परबत्ता थाना क्षेत्र के ही सिराजपुर के रहने वाले ऑटो मालिक सह चालक गंपू सिंह (40) और उसी थाना क्षेत्र के नौरंगा के रहने वाले मो अजीम शामिल थे. दुर्घटना में करना गांव के ही किसान सिकंदर सिंह को हल्की चोट आई है. मायागंज में उनका प्राथमिक इलाज कराया गया.की देर रात हुई सड़क दुर्घटना में ऑटो चालक मो अजीम की मौके पर ही मौत हो गई थी. उसके शव को नवगछिया में रखा गया जबकि सुधीर और गंपू की सांसें चल रही थी. उन दोनों को पुलिस ने एम्बुलेंस से की अल सुबह मायागंज पहुंचाया पर तबतक देर हो चुकी थी. उन दोनों को भी मृत घोषित कर दिया गया. सुधीर और गंपू सिंह के शव का नौलखा में पोस्टमार्टम करा उनके परिजनों को सौंपा गया.अजीम का शव उसके परिजन नवगछिया से अपने साथ ले गए.

आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने बुधवार को बिहार के पूर्णिया, किशनगंज और सीवान में मिलियाएजुकेशनल ट्रस्ट के मालिक के परिसरों पर छापेमारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *