मोबाइल झपटमार गिरोह के तीन चोर हुए गिरफ्तार

अवनीश श्रीवास्तव
मीडिया हाउस 26ता.मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिला के सुगौली स्टेशन पर दारोगा बहाली के परीक्षा में शामिल होने जा रहे युवती सलोनी कुमारी से झपट्टामार गिरोह के सदस्यों ने मोबाइल छिनतई की वारदात को अंजाम दिया था। वही इस घटना में सलोनी कुमारी ने ट्रेन से गिरकर अपना एक हाथ और एक पैर गंवा दिया। जिसके बाद उसके गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पटना के पीएमसीएच पटना में भर्ती कराया गया है। लेकिन अंततः वो जिंदगी से जंग हार गई सलोनी l सलोनी कुमारी की मौत उपचार के दौरान हो गई। हालां कि मोबाईल छिनतई घटना का राजकीय रेल पुलिस ने उद्भेदन कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही छिनतई का मोबाइल फोन को भी बरामद कर लिया है l पहला गिरफ्तार अभियुक्त मे पश्चिमी चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र के पारसा पूरबारी टोला निवासी सजावल गिरी के पुत्र रंजीत कुमार गिरि उम्र 19 साल शामिल हैं। दूसरा अभियुक्त पूर्वी चम्पारण जिलें के सुगौली थाना क्षेत्र के नया टोला बंगरा गुमटी के निवासी जुनाव अली के पुत्र शौकत अली उर्फ झुन्ना। वहीं तीसरा अभियुक्त पूर्वी चम्पारण के सुगौली थाना क्षेत्र के नया टोला बंगरा गुमटी के निवासी नज्जू मियाँ के पुत्र जबरेज आलम उम्र 30 वर्ष गिरफ्तार कर लिया गया l

जाति सूचक शब्द.! राबड़ी देवी को बनियों से माफी मांगनी चाहिए। प्रेम रंजन पटेल, प्रवक्ता, बीजेपी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *