थप्पड़ का बदला लेने के लिए चाकू गोदकर युवक की हत्‍या, दोस्त भी घायल

नोएडा, 7 नवंबर (आईएएनएस)। नोएडा के सेक्टर-63 स्थित चोटपुर कॉलोनी में बुधवार रात दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी। उसे बचाने आया दोस्त में हमले में घायल हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस मामले में तीन आरोपी फरार है। पुलिस उन्‍हें पकड़ने के ल‍िए दबिश दे रही है। मृतक की पहचान आशु के रूप में हुई।

एडीसीपी हृदयेश कठेरिया के मुताबिक आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी हो जाएगी। पुलिस ने बताया कि आशु अपने परिवार के साथ चोटपुर कॉलोनी में रहता था। उसके माता-पिता एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। बुधवार रात 9 बजे आशु की कॉलोनी में रहने वाले पारुल और अमित से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने चाकू गोदकर आशु को घायल कर दिया। उसे बचाने आया उसका दोस्त विशाल भी चाकू लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान आशु की मौत हो गई, जबकि विशाल का उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच दीपावली के तीन दिन पहले झगड़ा हो गया था। इस दौरान आशु ने एक आरोपी को थप्पड़ मार दिया था। उस दौरान आसपास के लोगों ने समझाकर उन्‍हें शांत करा दिया। लेकिन आरोपी बदले की आग में जल रहा था। इसी के चलते बुधवार को भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ और चाकूबाजी हुई। इसमें आशु की मौत हो गई।

अमित शाह का अखिलेश यादव के तंज पर पलटवार, 25 साल वाली 'गारंटी' की दिलाई याद

पुलिस ने बताया कि करीब तीन महीने पहले पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। बुधवार रात इसी बात को लेकर फ‍िर तकरार हुई। पुलिस के मुताबिक आशु पेशे से इलेक्ट्रिशियन था। उसके माता-पिता प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। हमले में घायल विशाल को सेक्टर-24 में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह खतरे से बाहर है।

–आईएएनएस

पीकेटी/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *