वृक्षारोपण महायज्ञ पर अंबेडकर पहाड़ी में हुआ वृहद पौधरोपण

मीडिया हाउस सोनभद्र  – प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत रविवार को प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने का महाअभियान चलाया गया। इसी अभियान के तहत जनपद सोनभद्र में प्रदेश में सबसे अधिक 1 करोड़ 67 लाख से अधिक पौधे रोपे जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इस अभियान के तहत जनपद में मा0 मुुख्यमंत्री जी के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने एक अनोखी मुहिम चलाते हुए छह बजंर पहाड़ियों को हरियाली से आच्छादित करने के लिए वृहद पौधारोपण अभियान में शामिल किया गया। इन पहाड़ियों पर अब छाएगी हरियाली वृक्षारोपण महायज्ञ के तहत जनपद में हरित आवरण बढ़ाने के साथ-साथ प्राकृतिक सौन्दर्यता बढ़ाने के उद्देश्य से छह बंजर पहाड़ियों पर वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जा रहा है, जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि सोनभद्र में इस अभियान के तहत अबकी बार जुगैल की अंबेडकर पहाड़ी के साथ-साथ चोपन के पनारी में स्थित जुड़वानी पहाड़ी, घटिहटा स्थित गड़ई पहाड़ी, म्योरपुर के रासपहरी में स्थित रासपहाड़ व गंभीरपुर में स्थित सरहद पहाड़ी तथा दुद्धी के नगवा में स्थित भवरहवा पहाड़ी में वृहद स्तर पर पौधरोपण सुनिश्चित किया गया है। आने वाले समय में यह पहाड़ियां जब हरित आवरण से आच्छादित होंगी तो सोनभद्र की प्राकृतिक छटा देखने लायक होगी।

इस अवसर पर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड व जिलाधिकारी चर्चित गौड़ व मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने चोपन ब्लॉक के ग्राम जुगैल में अंबेडकर पहाड़ी में 10 बीघा भूमि पर पौधरोपण कर प्रकृति की रक्षा का संदेश दिया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में मौजूद आमजन को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या और घटते पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए चिंता का विषय है। पेड़-पौधे ही हमें मुफ्त में आक्सीजन देते हैं इसलिए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षों का होना बहुत जरूरी है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधों का रोपण करना होगा। पौधे हमें न सिर्फ आक्सीजन देते हैं, बल्कि फूल, फल, औषधि व इमारती लकड़ियां भी देते हैं। सरकार प्रकृति की रक्षा के लिए वृहद पौधरोपण अभियान चलाती है लेकिन हम पर्यावरण की रक्षा के अपने मकसद में तभी कामयाब हो पाएंगे जब जन-जन में पौधरोपण एवं उनकी रक्षा को लेकर जागरूकता आएगी। आमजन को पर्यावरण की रक्षा को लेकर जागरूक करने के उद्देश्य से इस अवसर पर पेड़-पौधों की बारात भी निकाली गई तथा आमजन को फलदार पौधे भी वितरित किए गए ताकि वे अपने-अपने घरों के पास उनका रोपण कर उनकी रक्षा करें। मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने म्योरपुर आश्रम मोड़ के पास आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पौधरोपण किया। उनके साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष नंद लाल गुप्ता मौजूद रहे। इसी तरह सदर विधायक भूपेश चौबे ने चुर्क व रामगढ़ में पौधरोपण किया। घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने घोरावल रेंज के बेरदिया में स्थापित ग्राम वन वाटिका में एक हजार चिंरौजी के पौधों का रोपण किया।

चोपन पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर किया गिरफ्तार, दो हुए फरार,

इस अवसर पर आमजन को पर्यावरण का संरक्षण के प्रति जागरुक करने के लिए पौधों की बारात भी निकाली गई व आम व अन्य फलदार पौधों का वितरण भी किया गया। वृहद स्तर पर पौधरोपण सुनिश्चित करने के लिए सभी विकासखंडों व ग्राम सभाओं में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन करने के साथ ही आमजन को प्रकृति की रक्षा की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, डी0सी0 मनरेगा रविन्द्र वीर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, ग्राम प्रधान जुगैल सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *