चंपारण के आठ वीर सपूतों को अर्पित किया गया श्रद्धा सुमन,शहीद पार्क अवस्थित शहीद स्मारक पर किया गया माल्यार्पण

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 24ता.बेतिया। स्थानीय शहीद पार्क अवस्थित शहीद स्मारक पर आज जिला प्रशासन द्वारा अमर शहीदों के स्मारक पर माल्यार्पण किया गया। उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, बेतिया, अमरकेश डी, उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, एसडीएम, बेतिया, विनोद कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों, बुद्धिजीवियों आदि द्वारा शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने वीर सपूतों की गाथा को याद करते हुए कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 24 अगस्त को चंपारण के आठ वीर सपूत रामेश्वर मिश्र, गणेश राव, गणेश राय, भागवत उपाध्याय जगन्नाथपुरी, फौजदार अहीर, श्री तुलसी राउत, भिखारी कोइरी शहीद हो गये थे। उन्होंने कहा कि इनके त्याग एवं बलिदान को कभी भी भूलाया नहीं जा सकता है। आजादी की लड़ाई में चंपारण के वीर सपूतों का अतुलनीय योगदान रहा है। इन अमर शहीदों को शत-शत नमन।

तेज रफ्तार बस ने एक तिपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मारी,हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से हुए घायल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *