टीटीपीएस ललपनिया ड़ी टाइप आवासीय कॉलोनी स्थित दुर्गा पूजा के अध्यक्ष बने आशिष कुमार शर्मा

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी ललपनिया : टीटीपीएस ललपनिया ड़ी टाइप आवासीय कलोनी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में श्री श्री दुर्गा पूजा समिति की बैठक टीवीएनएल के एमडी अनिल कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई । बैठक में सत्र 2004 -25 का लेखा जोखा सचिव राजीव कुमार सिन्हा द्वारा प्रस्तुत किया गया । जो ध्वनिमत से पारित हो गया । बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया । बैठक में इस वर्ष 2025 -26 के लिये नयी कमेटी का गठन किया गया । जो इस प्रकार है- सरंक्षक टीवीएनएल एमडी अनिल कुमार शर्मा, अध्यक्ष आशिष कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक प्रसाद, भास्कर कुमार, सर्वेश प्रसाद, धर्मेन्द्र कुमार, सचिव राजीव कुमार सिन्हा, उपसचिव अशोक कुमार महतो, दीपक कुमार सिंह, रितेश रंजन, ऑडिटर अभयनंदन , कोषाध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा चुने गए । इसके अलावे 31कार्यकारिणी सदस्य भी चुने गये । बैठक में टीवीएनएल एम डी सह महाप्रबंधक अनिल कुमार शर्मा , ई एस ई आशीष कुमार शर्मा, धर्मेंद्र कुमार , सर्वेश प्रसाद, जितेंद्र कुमार सिंह, शम्भू शरण प्रभात, रंजीत कुमार सिंह, एस के सिंह, राजीव कुमार मित्रा, कृष्णा कांत पांडेय, ब्रजेश गिरी, अशोक महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।

मईया सम्मान योजना की राशि बढाकर दिसंबर माह से ढाई हजार रुपये भुगतान की जायेगी: सीएम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *