पोखर में डूबकर दो बच्चों की हुई मौत, परिजनों में कोहराम

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी 10ता.बैरगनिया(सीतामढ़ी): सोमवार की शाम थाना क्षेत्र के पचटकीयदू गांव के पोखर में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी। दोनों एक ही साइकिल पर सवार होकर घर जा रहे थे कि अनियंत्रित होकर साइकिल सहित दोनों बच्चे पोखर में चले गए। घटना की सूचना पर परिजन, ग्रामीण व मुखिया अजित कुमार घटनास्थल पहुंचकर बंधटूटवा पोखर से दोनों बच्चों को बाहर निकलवाया व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया उपस्थित चिकित्सकों ने दोनों बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चे की पहचान पचटकी यदू गांव के वार्ड नंबर 8 निवासी पुनीत साहनी के 15 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार व स्वर्गीय जगदेव सहनी के नाती अर्जुन कुमार 13 वर्ष के रूप में की गई है अर्जुन अपने नाना के घर ही रहता था। जबकि उसका घर परिहार थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड नंबर 3 में है । उसके पिता का नाम गांधी साहनी है। पंचायत के मुखिया अजित कुमार ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

बिहार स्टेट बार काउंसिल के 25 सदस्यों के चुनाव के लिए शाम नामांकन पत्रों की जांच के बाद 157 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *