मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में शनिवार को बारिश के बीच बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई

मीडिया हाउस 14ता.मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में शनिवार को बारिश के बीच बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए. विजयपुर पुलिस थाना प्रभारी सतीश दुबे ने कहा कि घटना शाम को धामिनी गांव में हुई जब 8-15 वर्ष के पांच बच्चे बकरियां चरा रहे थे.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, दुबे ने कहा कि जब बिजली गिरी तो सभी एक पेड़ के नीचे खड़े थे. 12 और आठ साल के दो लड़कों की मौत हो गई, जबकि दो लड़कियों सहित तीन अन्य घायल हो गए. उनका विजयपुर स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है.

राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में गणतंत्र दिवस समापन समारोह सम्पन्न

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *