चास के सोना दुकान में दिन दहाड़े डकैती कांड में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, लूटा गया सोना किया गया बरामद

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी बोकारो :  बोकारो में चास स्थित सोना दुकान में दिनदहाड़े डकैती हुए कांड को पुलिस ने सुलझा लिया है और इस कांड में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों को पीछे भेज दिया गया और लूट गया सोना भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामला 23 जुन 2025 की शाम की है जो दिन दहाड़े चास थाना क्षेत्र बाईपास रोड में स्थित आस्था ज्वेलर्स नामक दुकान में चार अज्ञात अपराधकर्मी के द्वारा हथियार का भय दिखाकर दुकान में रखे सोना एवं चाँदी का जेवरात सहित डेढ़ करोड़ की सम्पत्ति लूट कर दो मोटरसाईकिल से भाग गये थे इस कांड के उद्वेदन को लेकर बोकारो एसपी हरविंदर सिंह के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया था और इस टीम के द्वारा छापामारी करते हुए 6 अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए लूटे गए सोने को बरामद किया गया था इसी कांड में शामिल रहे दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और सोना दुकान से लूटे गए 03 पीस हार 5 पीस कंगन,4 पीस मंगलसुत्र,05 पीस अंगुठी,कान का 25 जोड़ी,19 पीस बिछिया,चाँदी का तार 25 ग्राम सहित अन्य सामान को पुलिस ने बरामद किया है। बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि रोनित राय एस०डी०ओ० रोड थाना नगर, जिला वैशाली बिहार का रहने वाला है तथा दुसरा अपराधी नवीन कुमार सितामढी बिहार के पुपरी गांव में किराये के मकान में रहता था को गिरफ्तार किया गया है जिनके निशानदेही पर कांड में लूटे लए सोने चाँदी के जेवरातो को उसके घर से बरामद किया गया है।

गोमिया प्रखंड मुख्यालय में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *