जीवन विज्ञान शिक्षक प्रशिक्षण की दो दिवसीय कार्यशाला प्रारंभ 

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी बोकारो : डॉ. एस. राधाकृष्णन कॉलेज ऑफ एजूकेशन, चिकसिया, चास, बोकारो, महाविद्यालय के प्रांगण में अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी के तत्वाधान में जीवन विज्ञान विभाग द्वारा “जीवन विज्ञान शिक्षक प्रशिक्षण की दो दिवसीय कार्यशाला” के प्रथम दिवस का आयोजन किया गया।अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी एक अंतराष्ट्रीय संगठन है जिसका मुख्य उद्देश्य मानवीय मूल्यों, अहिंसा और नैतिक सिद्धांतों पर आधारित एक आदर्श समाज की स्थापना करना है साथ ही एक ऐसी शिक्षा जगत का विकास करना भी है जहां विद्यार्थियों को मूल्यपरक शिक्षा की प्राप्ति हो सके और उनका सर्वांगीण विकास भी हो सके.इसी उद्देश्य को लेकर आज महाविद्यालय में अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी की तरफ से मुख्य प्रशिक्षिका डॉ. हंसा संचेती और उनकी सहायक प्रशिक्षिका श्रीमती पूजा दुगड़ उपस्थित रहीं। उन्होंने जीवन विज्ञान की बारीक जानकारियां देते हुए बताया कि कैसे प्राणायाम और योग क्रियाओं के द्वारा तनाव मुक्त रहते हुए शारीरिक, बौद्धिक, मानसिक और संवेगात्मक रूप से विकास किया जा सकता है। उन्होंने मंच से यह भी साझा किया कि शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आज के आधुनिक जीवन शैली में जीवन विज्ञान की क्रियाएं काफी महत्वपूर्ण एवं लाभकारी हैं। जो विद्यार्थियों के सर्वोत्तम विकास एवं सही दिशा निर्देशन में सहायक सिद्ध होता है। जीवन में योग का स्थान अति-आवश्यक एवं महत्वपूर्ण है ये विचार सबके समक्ष स्पष्ट करते हुए प्रार्थना सभा, विभिन्न प्रकार के क्रियाकलाप, प्राणायाम एवं योग क्रियायों का उचित अनुक्रम में अभ्यास कराया गया। महाविद्यालय प्रबंध प्रबंधक एवं इस कार्यशाला के संयोजक समिति के सदस्य प्रकाश कोठारी ने कहा कि अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी एक ऐसी प्रशिक्षण संस्था है जो आज के समय में विद्यार्थियों के जीवन में आने वाले हर उतार-चढ़ाव की स्थिति में संतुलन बनाए रखने में सहायक है। आगे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शक्ति प्रकाश सिंह ने इस संगठन के दोनों प्रशिक्षिकाओं एवं आएं सभी प्रतिभागियों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा कि जीवन विज्ञान का ज्ञान शिक्षकों और छात्रों के लिए शिक्षा जगत में बहुत ही महत्वपूर्ण और सहयोगी होगा, क्योंकि यह व्यक्तित्व विकास की मुख्य पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए सर्वांगीण विकास के उद्देश्य को पूर्ण करती है। सदस्य इस दो दिवसीय कार्यशाला में महाविद्यालय के सचिव राजकुमार, महाविद्यालय प्रबंधक के अन्य दस्य  विनय कुमार सिंह, संजय बैद, सभी शिक्षकगण, शिक्षकेतरगण, बी. एड. सत्र, 2023-25, 2024-26, डी. एल. एड. सत्र, 2024-26 एवं 2025-27 के प्रशिक्षु तथा तथा बोकारो की अन्य संस्थाओं के सदस्यों ने उपस्थित होकर इस दो दिवसीय कार्यशाला के प्रथम दिवस को सफलतापुर्वक संपन्न किया। इस सम्पूर्ण कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. कुमारी चायना दे तथा धन्यवाद ज्ञापन रीमा रानी सिंह द्वारा किया गया।

डीसी ने यूएमएस चण्डीपुर का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं  को पढाया पाठ्य पुस्तक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *