ठनका गिरने से दो लोगों की मौत

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 5ता.सासाराम। बिहार में मानसून के आगमन के संकेत मिलना शुरू हो गया है। पुरे प्रदेश में पिछले दो दिनों से कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। इस दौरान कई जगहों पर व्रजपात भी हो रही है। वहीं, बारिश और व्रजपात एकसाथ होने से लोगों की मौत भी हो रही है। ऐसे में अब एक ताजा मामला सासाराम से निकल कर सामने आ रहा है। जहां ठनका गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, जिले के दरिगांव सहायक थाना क्षेत्र के मलाव में ठनका गिरने से दो लड़कों की मौत हो गई। मृतक सूरज कुमार तथा चंदन कुमार एक ही परिवार के चचेरे भाई हैं। ये दोनों बारिश के दौरान हुए वज्रपात में दोनों लड़के झुलस गए। स्थानीय लोगों ने दोनों लड़कों को सासाराम के साथ अस्पताल लाया। जहां इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में दोनों लड़कों की मौत हो गई।

मकर संक्रांति के अवसर पर जदयू द्वारा दही चूड़ा भोज आयोजित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *