मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति ने आवास योजना के नाम पर दंपति से ठगी कर ली

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 8ता .वैशाली जिले में इन दिनों ठग काफी सक्रिय हो गए हैं. पिछले एक सफ्ताह में दो ठगी हो चुकी है. पहले तो ठग किसी बहाने से घर में घुस जाते हैं. फिर जेवर लेकर फरार हो जाते हैं. ताजा मामला लालगंज थाना क्षेत्र का है. जहां मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति ने आवास योजना के नाम पर दंपति से ठगी कर ली है. उन्होंने दोनों को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन दोनों भागने में कामयाब हो गए. वहीं, उनका आरोप है कि अगर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की होती तो दोनों पकड़े जाते.मिली जानकारी के अनुसार रघुनाथ प्रसाद गुप्ता के घर पर दो लोग बाइक पर आये और उन्हें ये कहा कि आवास योजना का पैसा पास करना है. ठगों ने कहा कि आप दोनों को इस योजना का लाभ मिलने वाला है. जिसके बाद दोनों पति – पत्नी ने अपना आधार कार्ड दोनों को दे दिया और फिर ठगों ने ये कहा कि आप दोनों का फोटो लेना है, लेकिन जेवर के बिना फोटो लिया जाएगा. ऐसे में विद्यावती देवी ने अपने जेवर उतार दिए तो उन्होंने ये कहा कि अपना मुंह धो के आइये जैसे ही दोनों दंपति घर के अंदर गए तो ठग सारे जेवर लेकर भाग गए.

राजगीर के घोड़ा कटोरा में पर्यटकों से लूटपाट मामला सामने आया,पुलिस ने कुल 11 लूटेरों को किया गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *