बारवा घाट पर नहाने गये दो युवकों के डुबने से हुई मौत 

 अब तक दर्जनों युवकों की डुबने से हो चुकी है मौत
– कब ठहरेगा मौत का यह विराम
– क्यों नहीं टुट रही जिला प्रशासन की निंद्रा 
– घाट के कितने युवा होगें शिकार 
मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : बोकारो में घाट पर नहाए गए दो युवक की डूबने से मौत हो गई है। मामला चंद्रपुरा के बारवा घाट का है। जिसमें एल एच निवासी शनी कुमार तथा आजादनगर निवासी विष्णुकांत कुमार शामिल हैं।
Oplus_16908288
बताया जाता है कि नहाने के क्रम में तीन युवक डुबने लगे मौके पर नहा रहे युवकों ने उसकी जान बचाई वही दो डुब गये, लोगों ने खोजबीन शुरू की जिसमें से एक युवक विष्णुकांत कुमार का शव मिला वहीं दुसरा युवक शनि कुमार का अभी तक पता नहीं चल पाया है उसकी खोजबीन जारी है। जानकारी मिलते ही चंद्रपुरा पुलिस पर मौके पर पहुंची और मिले युवक को बोकारो जेनरल अस्पताल भेजा गया है। कहा जाये तो प्रचंड गर्मी और युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना यह बारवा घाट में नहाने का हुजूम बढ़ता जा रहा है। बात की जाए तो इस घाट पर नहाने आये कई युवक अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं। पर्यटक स्थल का केंद्र बना यह घाट अब डेंजर जोन बनता जा रहा है जिसमें कई युवक डूबकर अपनी जान गंवा चुके हैं वही जिला प्रशासन की उदासीन रवैया और ठोस कदम नहीं उठाया जाना एक गंभीर सवाल पैदा करता है की आखिर यह घाट कितनों को निगलेगी कितनों का आशियाना उजेडेगा कितने मांओं की कोख सुनी होंगी। आखिर कब, कब तक जिला प्रशासन की यह निद्रा टूटेगी। और आखिर कब इस घाट पर मौत का विराम ठहरेगा।
Oplus_16908288

सजायफ्ता काट चुके लोग बालीडीह में खुलेआम बेच रहे हिरोइन और गांजा, युवक ने लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *